आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच - आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर आज मुंबई इंडियन वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स टीवी खेला जाएगा। आज के इस मैच में सभी दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां एक और मुंबई इंडिया फिर से आईपीएल 2020 के विजेता बनना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के खिताब को पहली बार जीतने की ख्वाहिश को पूरा करने की पूरा कोशिश करेगी।
आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मैच आज दुबई में 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आज के इस मैच में सबसे बड़ी देखने वाली बात यह होगी कि मुंबई इंडियंस पिछला मैच हारने के बाद आज की इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। मुंबई इंडियंस पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2020 में बहुत ही उम्दा और जबरदस्त प्रदर्शन अभी तक किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल बहुत ही मजबूत टीम नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को हराकर आईपीएल 2020 के क्वालीफायर मैच के लिए क्वालीफाई किया था। पिछले मैच के जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अब पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आज की इस मैच में मुंबई इंडियन के साथ मुकाबला करती दिखेगी।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद है दमखम
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2020 में शुरुआत से ही अपना जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में जबरदस्त गहराई दिखाई देती है। मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन क्विंटन डी कॉक सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या किरॉन पोलार्ड और रोहित शर्मा ने अभी तक जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।
मुंबई इंडियंस के लिए अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो जसमीत बुमराह ने अभी तक इस पूरे टूर्नामेंट में 23 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरी ओर उनके साथ निभाने के लिए मशहूर ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक 20 विकेट लिए हैं। और इनका साथ निभाने के लिए राहुल चाहर लगातार अच्छा सहयोग देते चले आ रहे हैं।
दिल्ली के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को दिखाना होगा अपना पूरा दम
आईपीएल 2020 में अभी तक दिल्ली का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा है। दिल्ली के चाहे गेंदबाज हो या बल्लेबाज सभी ने अपना अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर दिल्ली कैपिटल को आज के इस मैच में मुंबई इंडियंस को हराना है तो इनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दिल्ली कैक्टस के लिए अभी तक मार्क स्टोइनिस और सिमरन हिट मायर ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन श्रेयस अयर ने अभी तक इस पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच को जीतना है तो उन्हें ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर का चलना बहुत ही जरूरी है।
दिल्ली कैपिटल के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का प्रदर्शन करना बहुत ही जरूरी है पुलिस स्टाफ। शिखर धवन अभी तक आईपीएल 2020 में दो लगातार शतक के साथ बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में फिर से सभी की निगाहें शिखर धवन पर आज के इस मैच में टिकी होंगी।
अब बात करते दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल के लिए कगिसो रबाडा ने अभी तक बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है। और अपने दम पर दिल्ली कैपिटल स्कोर कई मैच अभी तक जिताया है। वहीं दूसरी ओर एनरिक अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है । दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने अभी तक उम्दा प्रदर्शन किया है।